Monday, May 4, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनये साल को लेकर फूल और गिफ्ट की सजी दुकानें, होने लगी...

नये साल को लेकर फूल और गिफ्ट की सजी दुकानें, होने लगी खरीददारी

– पुणे से आने वाले गुलाबी, लाल, सफेद गुलाब की बढ़ी मांग

कानपुर (हि.स.)। कोरोना की सख्त गाइड लाइन का पालन करते हुए शहरवासी साल 2022 का गर्मजोशी से स्वागत करने को तैयार हैं। कोरोना के खतरे की गंभीरता को जानते हुए लोगों ने होटलों और रेस्टोरेंट में कराई गई बुकिंग रद्द करा दी हैैं। लोग अब क्लब पार्टियों में जाने की बजाय दोस्तों व परिचितों के साथ अपार्टमेंट, सोसायटी व घरों में रहकर नव वर्ष का स्वागत करेंगे।

नए साल की अगवानी के लिए शहर के पाश एरिया में फूलों की दुकानें, गिफ्ट गैलरी सज चुकी हैं। गिफ्ट गैलरी में 15 सौ रुपये तक की कीमत के ग्रीटिंग कार्ड, राशि अनुसार मग, फैमिली क्लाक सहित अन्य वैरायटी खास हैं। इधर, फूलों की दुकान में दो सौ से लेकर छह सौ रुपये तक का फूलों का गुलदस्ता आन डिमांड उपलब्ध है। पुणे से आने वाले गुलाबी, लाल, सफेद गुलाब की मांग बढ़ी है। दुकान संचालकों ने ग्राहकों के लिए सजावटी बुके तैयार करके रखे हुए हैं।

यह बने पहली पसंद

आर्य नगर स्थित प्रतिष्ठित कंपनी की गिफ्ट गैलरी के मैनेजर महेंद्र यादव ने बताया कि इस बार दिल्ली में कोरोना की वजह से लाकडाउन लागू है। इसलिए मांग के अनुसार माल शहर नहीं आ पाया है। लेकिन पिछले एक सप्ताह में गैलरी में आने वाले लोग इनडोर प्लांट्स, कुशन, चाकलेट्स, ग्रीटिंग्स कार्ड, राशि के अनुसार मग की मांग कर रहे हैं। इधर इनकी बिक्री भी बढ़ी है। 31 दिसंबर को बिक्री और अधिक बढऩे की संभावना है। फिलहाल इनडोर फूल, पौधे कुशन, चाकलेट्स पहली पसंद बनी है। अच्छे समय की शुभकामनाओं के लिए देखने में बेहद सुंदर इस मल्टी कलर दीवार घड़ी को लिविंग रूम, बेडरूम या फिर आफिस में कहीं भी लगाया जा सकता है। दीवार घड़ी भी न्यू ईयर गिफ्ट के चलन में है।

अजय

RELATED ARTICLES

Most Popular