धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर आया अभिनेता अनुपम खेर का रिएक्शन

 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने देश के 74 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। धौनी की इस घोषण से जहां एक तरफ उनके फैंस थोड़े उदास है। वहीं दूसरी ओर धोनी के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर  बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम  खेर का रिएक्शन भी सामने आया है। अनुपम खेर ने ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है,जिसमें उनके साथ महेंद्र सिंह धोनी और उनके पिता भी दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए अनुपम खेर ने लिखा-‘मेरे प्यारे महेंद्र सिंह धोनी जिंदगी की असली उड़ान अभी बाकी है, जिंदगी के कई इम्तिहान अभी बाकी है, अभी तो नापी है मुट्ठी भर जमी हमने, अभी तो सारा आसमान बाकी है!!! हम भले ही आपको खेल के मैदान में मिस करें! लेकिन हमारे दिलों पर आप हमेशा राज करेंगे, जीते रहो, आपका फिल्मी पिता!’

सोशल मीडिया पर अनुपम का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अनुपम खेर ने साल 2016 में आई नीरज पांडेय निर्देशित फिल्म  ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ में धोनी के पिता  का किरदार निभाया था।यह फिल्म भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक थी। फिल्म में धोनी के किरदार में दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने शानदार अभिनय निभाया था। फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।

error: Content is protected !!