Sunday, June 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशधर्मपाल सिंह ने पशुपालन निदेशालय का किया औचक निरीक्षण

धर्मपाल सिंह ने पशुपालन निदेशालय का किया औचक निरीक्षण

लखनऊ (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को पशुपालन निदेशालाय का औचक निरीक्षण किया। मंत्री ने इस दौरान निदेशालय के अन्य विभागों का भी निरीक्षण किया।

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने निरीक्षण के दौरान विभाग द्वारा किये कार्यों व 100 दिनों की रिपोर्ट कार्ड के सम्बंध में भी जानकारी ली। इसके अलावा पशुपालन निदेशालय के स्टाफ व विभाग से जुड़े रजिस्टर की भी जानकारी ली। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने को कहा। कार्यालय परिसर में स्वच्छता का विशेष ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि निदेशालय की नियमित साफ-सफाई होनी चाहिए।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular