गोरखपुर (हि.स.)। थाना बेलघाट व थाना कैम्पियरगंज के दो अपराधियों को दुराचारी घोषित किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डा. गौरव ग्रोवर के निर्देश के बाद इनके आपराधिक इतिहास के आलोक में ”ए” प्रकार की हिस्ट्रीशीट खुली है। जिन आराधियों की हिस्ट्रीशीट खुली है, उनमें थाना बेलघाट में विकास पाठक और थाना कैम्पियरगंज में पंजीकृत रामविशुन साहनी शामिल हैं।
थाना बेलघाट में विकास पाठक उर्फ दीपू पुत्र स्व. उमाशंकर, निवासी चाईपुर पर लगभग आधा दर्जन अपराधिक मुक़दमे पंजीकृत हैं। इस पर भारतीय दंड विधान और आर्म्स एक्ट के तहत सभी मुक़दमें पंजीकृत हैं। ये सभी मुक़दमें जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जुड़े हैं। थाना रामगढ़ताल और चिलुआताल में इसके खिलाफ मुक़दमें हैं। हत्या के प्रयास से जुड़े मुक़दमें भी शामिल हैं।
थाना कैम्पियरगंज में रामविशुन साहनी पुत्र रामकेवल साहनी, निवासी भगवानपुर पर भी कई मुक़दमे पंजीकृत हैं। इसके खिलाफ कूट रचना, धोखाधड़ी के आलावा आबकारी अधिनियम के तहत भी मुक़दमे दर्ज हैं। उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम में भी यह वांछित हैं।
डा. आमोदकांत
