Thursday, May 28, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदेवरिया : वकील की पिटाई से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

देवरिया : वकील की पिटाई से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन

देवरिया ( हि . स . ) ।सदर कोतवाली थाना क्षेत्र में दुकान से कब्जा हटाने के लिए शहर कोतवाल ने एक अधिवक्ता को देर रात उठा कर मारपीट कर घायल कर दिया। इस घटना की जानकारी पर अधिवक्ता आक्रोशित होकर गुरुवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने लगे । पुलिस ने घायल अधिवक्ता का जिला अस्पताल में मेडिकल करवाया। घंटों इंतजार के बाद वापस अधिवक्ता चले गए ।

सदर कोतवाली क्षेत्र के उमा नगर मोहल्ले के रहने वाले विष्णु कुमार बरनवाल दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता है । उनकी लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में एक दुकान थी। जिसे लेकर शहर के एक व्यापारी से विवाद चल रहा था। दुकान खाली कराने का मामला दीवानी न्यायालय में विचाराधीन है। एसडीएम सदर सौरभ सिंह बुधवार को भारी पुलिस फोर्स के साथ राम जानकी मंदिर स्थित दुकान का अतिक्रमण हटाने पहुंचे, जहां अधिवक्ता ने विरोध किया तो उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने देर शाम को छोड़ दिया। अधिवक्ता अन्य साथियों का सुभाष चौक पर पहुंचे, जहां देर रात को शहर कोतवाल अधिवक्ता को अपनी गाड़ी में बैठा कर कोतवाली ले ले गए। आरोप है कि कोतवाल और पुलिसकर्मियों ने अधिवक्ता को जमकर पीटा और भोर में उन्हें कोतवाली से छोड़ा गया।

इसकी जानकारी अधिवक्ताओं को होने पर दीवानी व कलेक्ट्रेट के अधिवक्ता प्रदर्शन करने लगे। अधिवक्ता कोतवाल व एसडीएम पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अधिवक्ताओं के आक्रोश को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सदर व एएसपी राजेश कुमार सोनकर मौके पहुंचे। उन्होंने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन अधिवक्ताओं कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

क्षेत्राधिकारी सदर श्री एस त्रिपाठी ने पीड़ित अधिवक्ता से प्रार्थना पत्र लेकर घायल को जिला अस्पताल ले गए । घंटों इंतजार के बाद अधिवक्ता और पीड़ित अधिवक्ता वापस कचहरी लिए चले गए । अधिवक्ता का मेडिकल नहीं हुआ।

RELATED ARTICLES

Most Popular