Wednesday, April 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदुकान पर भाजपा का चुनाव चिन्ह बनाने पर मुस्लिम व्यापारी को पीटा

दुकान पर भाजपा का चुनाव चिन्ह बनाने पर मुस्लिम व्यापारी को पीटा

मेरठ (हि.स.)। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में अपनी दुकान पर भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल बनवाने पर कुछ लोगों ने मुस्लिम व्यापारी को पीट दिया। पीड़ित व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के सद्दीक नगर निवासी शहाबुद्दीन के पिता अजहरूद्दीन भाजपा से जुड़े हैं। शहाबुद्दीन की पिलोखड़ी पुल पर किराने की दुकान है। पिता के भाजपा से जुड़े होने के कारण शहाबुद्दीन ने अपनी दुकान के शटर पर पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल बनवाया हुआ है। इसी कारण क्षेत्र के कुछ लोग उस पर भाजपा का चुनाव चिन्ह दुकान से हटवाने का दबाव बना रहे हैं। तीन दिन पहले भी उन लोगों ने कमल का निशान नहीं हटाने पर धमकी दी थी।

शहाबुद्दीन ने आरोप लगाया कि शुक्रवार की रात को दुकान बंद करते समय तीन युवकों ने आकर उससे मारपीट की। चुनाव चिन्ह नहीं हटाने पर उन लोगों ने अंजाम भुगतने की धमकी दी। शनिवार को शहाबुद्दीन ने शाहरुख और दो अन्य युवकों के खिलाफ लिसाड़ी गेट थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट कुलदीप सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular