– एसो. के अध्यक्ष अवधेश बाजपेयी ने होली की बधाई देते हुए कहा, भाईचारे के साथ मनाए पर्व की खुशियां
कानपुर (हि.स.)। नयागंज स्थित थोक किराना बाजार में दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन (रजि.) के पदाधिकारियों ने मंगलवार को होली आनंदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने व्यापारी वर्ग समेत शहरवासियों को होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील भी की।
दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन (रजि.) के अध्यक्ष अवधेश बाजपेयी ने बताया कि होली का पर्व खुशियों के रंगों व आपसी भाईचारे का है। जिसको लेकर होली के पावन पर्व पर दि किराना मर्चेंट एसोसिएशन ने होली आनंदोत्सव का आयोजन किया है। कार्यक्रम के दौरान समस्त कार्यकारिणी सदस्यों ने एक ही तरह की वेशभूषा में वस्त्र धारण करते हुए आनंदोत्सव में सहभागिता की है। साथ ही सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।
अध्यक्ष ने बताया कि इस कार्यक्रम में समिति द्वारा बांके बिहारी व राधा-रानी के साथ फूलों की होली भी खेली गई है। साथ ही सुदामा चरित्र का मंचन किया गया है। जिसमें व्यापारियों समेत आए लोगों ने होली उत्सव का आनंद लिया। यहां पर प्रसाद व ठंडाई का भी वितरण किया।
कार्यक्रम में सांसद सत्यदेव पचौरी, विधायक महेश त्रिवेदी, एसबीआई के नीलेश त्रिवेदी (डीजीएम), महामंत्री सुरेंद्र भसीन, कोषाध्यक्ष विनोद गुप्ता, राजू मखाना आदि मौजूद रहे।
हिमांशु
