Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदिल्ली सरकार की आबकारी नीतिः ईडी का उप्र सहित 30 स्थानों पर...

दिल्ली सरकार की आबकारी नीतिः ईडी का उप्र सहित 30 स्थानों पर छापा

लखनऊ (हि.स.)। दिल्ली सरकार की आबकारी नीति के कथित घोटाले की जांच में अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने लखनऊ, दिल्ली सहित करीब 30 स्थानों पर छापेमारी की है।

सूत्रों की माने तो ईडी की टीम ने लखनऊ के विभूतिखंड में मनीष सिसोदिया के करीबी मनोज राय के यहां छापेमारी की कार्रवाई की है। इसके अलावा ईडी ने दिल्ली, हरियाणा के ग्रुरुग्राम, चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद और मुम्बई में छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।

ऐसी जानकारी मिली है कि आज की यह कार्रवाई सिर्फ उन व्यक्तियों के यहां पर हो रही है, जिनके नाम सीबीआई की प्राथिमिकी में दर्ज है। लखनऊ में हो रही छापेमारी को लेकर यहां के अधिकारियों को कुछ भी जानकारी नहीं होने की बात कह रहे हैं। सीबीआई में दर्ज 16 नामों में लखनऊ के मनोज राय का नाम भी शामिल होने की बात सामने आई है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular