Tuesday, May 5, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर: चार घंटे में युवक की हुई हत्या का खुलासा, दम्पति गिरफ्तार

कानपुर: चार घंटे में युवक की हुई हत्या का खुलासा, दम्पति गिरफ्तार

कानपुर(हि.स.)। नजीराबाद थाने की पुलिस ने सोमवार देर रात हुई युवक की हत्या मामले का महज चार घंटे के अन्दर ही खुलासा करने में कामयाबी पा गई। हत्याा में शामिल दम्पति को मंगलवार भोर में ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस वारदात का खुलासा सीसीटीवी में कैद फुटेज के आधार पर किया।

एसीपी नजीराबाद संतोष कुमार सिंह ने बताया कि रामकृष्ण नगर निवासी बलबीर 30 वर्ष की सोमवार देर रात सिर में वार करके हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया। महज कुछ ही देर में पुलिस ने घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज से हत्या का राज खुल गया। वारदात को अंजाम देने वाले इसी मोहल्ले के रहने वाले अंकुर और उसकी पत्नी शालू को गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई।

सिलेंडर चोरी को लेकर वारदात को दिया अंजाम

नजीराबाद थाना क्षेत्र के रामकृष्ण नगर निवासी 30 वर्षीय बलबीर और उसका साथी अंकुर यहां फुटपाथ पर रहकर कूड़ा बिनते थे। पूंछताछ के दौरान जानकारी मिली कि बलबीर चोरी भी करता था। कुछ दिन पहले बलबीर ने अंकुर के घर से सिलेंडर चोरी कर लिया था, जिसके बाद दोनों दोस्तों के बीच रंजिश हो गई। पूर्व योजना के मुताबिक सोमवार देर रात अंकुर ने अपनी पत्नी शालू की मदद से कार के पीछे छिपकर घात लगाकर बलबीर का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही वह आया तो अंकुर ने ताबड़तोड़ डंडे से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित अंकुर और उसकी पत्नी शालू भाग निकले।

नजीराबाद एसीपी ने बताया कि पिछले महीने सिलेंडर चोरी के विवाद को लेकर दोनों में मारपीट हुई थी। इसी रंजिश में अंकुर ने पत्नी के साथ मिलकर बलवीर की हत्या की है। सीसीटीवी फुटेज से इसका राजफ़ाश करते हुए हत्यारोपित दंपति को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

राम बहादुर

RELATED ARTICLES

Most Popular