Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदस साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के...

दस साल से फरार 50 हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजियाबाद(हि.स.)। पिछले 10 साल से बारात फरार चल रहे 50 हजार के इनामी बदमाश को इंदिरापुरम पुलिस ने शुक्रवार को वसुंधरा रेड लाइट के पास से गिरफ्तार किया है। उस पर एक युवक पर चाकू से हमलाकर लूटपाट करने का आरोप है। लूटपाट की वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं।

पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि 10 नवंबर 2011 को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र में मनोज शर्मा नामक युवक के साथ चार लोगों ने लूटपाट की थी। विरोध करने पर उन को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पुलिस ने उस दौरान इस वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक आरोपी मुकीम उर्फ पिंगा निवासी बेहटा गुसाईं बिल्सी बदायूं फरार हो गया था। वह तभी से फरार चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर इंदिरापुरम पुलिस ने उसे वसुंधरा रेड लाइट के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस पूछताछ में मुकीम ने बताया कि घटना के बाद वह महाराष्ट्र व कर्नाटक में रहा था नादेड़ में उसने एक युवती से शादी भी कर ली थी और कपड़ों के फेरी लगाकर अपना जीवन गुजार रहा था। इस दौरान पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 50हजार रुपये का नगद इनाम भी घोषित कर दिया था। आज पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular