Saturday, August 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतेज बारिश में राहत कार्य के लिए मुख्यमंत्री का जिलों को निर्देश

तेज बारिश में राहत कार्य के लिए मुख्यमंत्री का जिलों को निर्देश

– मुख्यमंत्री ने तेज बारिश से प्रभावित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए

– जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल प्रदान करें

– जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल वित्तीय सहायता प्रदान की जाए

लखनऊ(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तेज बारिश को देखते हुए संबंधित जिलों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी क्षेत्र का भ्रमण कर राहत कार्य पर नजर रखें और प्रभावित लोगों को मदद प्रदान करें।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा से हुई जनहानि से प्रभावित परिवारों को अनुमन्य राहत राशि अविलंब प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा अथवा पशु हानि हुई, ऐसे प्रभावितों को तत्काल अनुमन्य वित्तीय सहायता प्रदान की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कुछ जिलों में इस बारिश से फसलों को भी नुक़सान पहुंच सकता है। उन्होंने अधिकारियों को इसका सर्वेक्षण करने के भी निर्देश दिए हैं।

दिलीप शुक्ल

RELATED ARTICLES

Most Popular