Tuesday, June 30, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतीन चोरों के कब्जे से टैम्पो बरामद

तीन चोरों के कब्जे से टैम्पो बरामद

चित्रकूट(हि.स.)। पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देश पर रैपुरा थानाध्यक्ष अजीत पाण्डेय की अगुवाई में पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के छह हजार रुपये व एक टैम्पो बरामद कर जेल भेजा है।

रैपुरा थानाध्यक्ष अजीत कुमार पाण्डेय की टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर गोविन्द मौर्य पुत्र सुखराम निवासी गौहनिया, अरशद उर्फ गूंगा पुत्र अब्बाश निवासी बुदावा सब्जीमंडी थाना घूरपुर व कलीम उर्फ कल्लू पुत्र तूतन निवासी मंतोरिया का पुरवा कर्मा बाजार थाना घूरपुर जिला प्रयागराज के कब्जे से चोरी के छह हजार रुपये व एक टैम्पो यूपी 70/एफटी-3505 बरामद कर चोरों को जेल भेजा है। टीम में दरोगा शिवकुमार यादव, दरोगा शिवपूजन यादव, सिपाही कृष्णकान्त, रोहित व राजदेव कुशवाहा शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular