प्रदीप पांडेय
गोंडा।
जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत तिर्रेमनोरमा पौराणिक स्थल पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 8 नवम्बर को भव्य मेले का आयोजन होगा। मेले में अनेक प्रकार की सैकड़ो दुकानों के सहित हजारो लोगो की भारी भीड़ होगी। यहां पर चुस्त दुरुस्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीओ सदर विनय कुमार सिंह ने रविवार देर शाम को पहुंचकर मौके का जायजा लिया और जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मेला परिसर के साथ यहां के सरोवर का भी अवलोकन किया। उन्होंने इटियाथोक थाना के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाड़ेय को जरूरी दिशा निर्देश दिए और मौके पर रहे लोगो से आवश्यक जानकारी हासिल की। उन्होंने मेला आयोजन समिति द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने निर्देश दिया की दुकानों के बीच में आवागमन हेतु रास्ता होना चाहिए ताकि भीड़ न जमा होने पाए। उन्होंने कहा कि मेला स्थल के अंदर वाहनों का प्रवेश बिल्कुल वर्जित रखा जाए और मेला के आस पास मार्ग पर जाम की स्थित न होने पाए। उन्होंने आयोजन समिति को आश्वस्त किया कि पुलिस बल की पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी और मेला आयोजन करने में पूरा मदद पुलिस करेगी। समिति द्वारा दी गई जानकारी से उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने बगैर किसी विवाद के शांतिपूर्ण ढंग से मेला आयोजित करवाने का आग्रह किया। कहा कि अगर कोई व्यक्ति मेले के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। आपको बता दे कि तिर्रे मनोरमा में लगने वाले मेले में क्षेत्र के तमाम मेलार्थी सामिल होंगे। इस दौरान मेले में तमाम प्रकार की दुकानों समेत बच्चो के लिए झूले आदि की व्यवस्था होगी। कार्तिक पूर्णिमा के इस मेले का क्षेत्र में काफी अधिक महत्त्व है। यहां पर एक विशाल सरोवर है। यहां से एक पवित्र नदी निकलती है, जिसे मनवर या मनोरमा के नाम से जाना जाता है। मेले में सभी जगह सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस टीम की तैनाती रहेगी। मेले को लेकर यहां अभी से तैयारी शुरू है।
