Thursday, April 23, 2026
Homeमनोरंजन तापसी पन्नू की 'ब्लर' ओटीटी पर होगी रिलीज, मोशन पोस्टर से साथ...

 तापसी पन्नू की ‘ब्लर’ ओटीटी पर होगी रिलीज, मोशन पोस्टर से साथ रिवील हुई डेट

दमदार अभिनय से बॉलीवुड में एक खास मकाम हासिल कर चुकीं अभिनेत्री तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म ‘ब्लर’ जल्द ही रिलीज होने वाली है, लेकिन इस बार मेकर्स ने इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी खुद तापसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाऊंट पर दी है।

इससे पहले तापसी की दो फिल्में ‘शब्बास मिट्ठू’ और ‘दोबारा’ आईं थी, लेकिन दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर उलटे मुंह गिरी। सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज हुईं ये फिल्में अपनी लागत भी नहीं निकाल पाईं। इसी को देखते हुए अब मेकर्स ने फिल्म ‘ब्लर’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला लिया है। बुधवार को तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर ‘ब्लर’ के मोशन पोस्टर को रिलीज कर फिल्म की रिलीज डेट भी रिवील की । तापसी ने इस मोशन पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, ‘जो नजर आता है उससे कहीं अधिक हमेशा होता है।’

ब्लर अगले महीने 9 दिसंबर को मशहूर ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 ऐप पर रिलीज होगी। तापसी ने फिल्म में अभिनय करने के साथ-साथ इसमें निर्माता के रूप में भी काम किया है। मोशन पोस्टर देखकर लग रहा है कि फिल्म में तापसी डबल रोल करती दिखाई दे रही हैं। तापसी पन्नू के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह ब्लर के अलावा जल्द ही फिल्म डंकी ‘,वो लड़की है कहां और ‘एलियन ‘ में भी अभिनय करती नजर आएंगी।

कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular