Wednesday, September 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशतब्लीगी जमात और दारुल उलूम पर प्रतिबंध लगे: प्रवीण तोगड़िया

तब्लीगी जमात और दारुल उलूम पर प्रतिबंध लगे: प्रवीण तोगड़िया

मेरठ (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि तब्लीगी जमात और दारुल उलूम देवबंद पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। हिन्दुओं की घटती संख्या पर सरकार को सोचना चाहिए। उन्होंने राजनीतिक दलों पर निशाना साधा।

दुल्हैडा चौहान गांव में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रांत उपाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह चौहान के आवास पर डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया पहुंचे। आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जिस तरह से आतंकवाद फैलाने पर सऊदी अरब ने तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगाया है, उसी तरह से भारत में भी दारुल उलूम देवबंद और तब्लीगी जमात पर प्रतिबंध लगना चाहिए। अगर भारत में कोई कदम नहीं उठाया गया तो यहां भी ऐसा ही हाल होगा। यदि सरकार इस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाएगी तो हिन्दू समाज जाग उठगा और स्वयं ही प्रतिबंध लगाएगा। डॉ. तोगड़िया ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर जोर देते हुए कहा कि देश में हिन्दुओं की संख्या लगातार घट रही है। सरकार को इस बारे में कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारा संपन्न देश था, लेकिन बाहर से आए डकैतों ने देश को लूट लिया। अगर हिन्दू नहीं जागे तो आने वाले समय में वैसा ही मंजर होगा।

उन्होंने राजनीतिक दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि एक समय एक कुंतल गेहूं के बदले 10 ग्राम सोना आता था, लेकिन आज 10 ग्राम सोने के दाम 50 हजार रुपए है,जबकि गेहूं पांच हजार कुंतल भी नहीं बिक पाता। किसानों की फसल का दाम तय किया जाना चाहिए। काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण पर उन्होंने केंद्र सरकार पर करारा तंज कसते हुए कहा कि हमें चॉकलेट नहीं, बल्कि पूरा खाना चाहिए। अब कुछ कर दिखाने से होगा। मथुरा में श्रीकृष्ण मंदिर का निर्माण होना चाहिए। इस अवसर पर ओमप्रकाश, सुधीर कुमार, राजेंद्र सिंह, संजय, प्रवीण आदि उपस्थित रहे।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular