Friday, July 31, 2026
Homeमंडललखनऊ मंडल डीसीएम चालक को गोली मारने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

 डीसीएम चालक को गोली मारने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

लखनऊ(हि.स.)। पारा थाना क्षेत्र में डीसीएम चालक को गोली मारने के मामले में फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से तमंचा बरामद हुआ है।

अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिमी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि सात और आठ मार्च करी दरमियानी रात नरह मोड़ तिराहे पर स्कूटी सवार युवक ने डीसीएम चालक फिरोजाबाद निवासी प्रेम सिंह को गोली मार दी थी। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर स्कूटी सवार बदमाश की तलाश में जुटी थी। थाना पारा और सर्विलांस सेल (पश्चिमी) की सयुंक्त कार्रवाई में आधी रात को देवपुर निवासी श्रमजीत रावत उर्फ शेरू को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस रिकार्ड में अभियुक्त के खिलाफ थाना पारा में 12 गंभीर मुकदमे दर्ज है और इसी थाना क्षेत्र से हिस्ट्रीशीटर है।

दीपक

RELATED ARTICLES

Most Popular