Thursday, September 24, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडाडाॅ. फर्नीचरवाला के शोरुम और फैक्ट्री का भव्य उद्घाटन संपन्न

डाॅ. फर्नीचरवाला के शोरुम और फैक्ट्री का भव्य उद्घाटन संपन्न

संवाददाता।

गोंडा। जिले में अपने फर्नीचर के व्यवसाय में अलग जगह बनाने वाले प्रतिष्ठान दि फर्नीचर शापी की नई शाखा डाॅ फर्नीचरवाला शोरुम का शुभारंभ शुक्रवार को संपन्न हुआ। भव्य उद्घाटन समारोह में शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक डाॅ. राजेश कुमार पांडेय ने फीता काटकर शोरुम का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिष्ठान के प्रबंधक व प्रोपराइटर दिवाकर प्रताप सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
डाॅ. पांडेय ने कहा कि लोगों को जिस तरह उचित मूल्य पर अच्छी गुणवत्ता के फर्नीचर मिल रहे हैं, इसी का नतीजा है कि श्री सिंह अब अपने काम को आगे बढ़ा रहे हैं। प्रबंधक दिवाकर प्रताप सिंह ने बताया कि शोरुम के साथ ही फैक्ट्री का काम भी शुरू है। अब यहीं से निर्मित फर्नीचर लोगों को उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि कुशल कारीगरों के द्वारा उच्च गुणवत्ता के फर्नीचर बनाये जाते हैं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों के लोग आये और उद्घाटन समारोह में सम्मिलित हुए। शिक्षक संगठन के अर्जुन सिंह, विनय कुमार तिवारी, उमाशंकर सिंह, नरेंद्र सिंह, रवि प्रकाश सिंह, हेमंत तिवारी के अलावा दिनेश शर्मा, रावेंद्र दुबे, चंद्रमोहन मिश्रा, विशाल शुक्ला, अभिमन्यु दुबे, दुर्गेश मिश्रा व डाॅ. अजय कुमार शुक्ला प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।

डाॅ. फर्नीचरवाला के शोरुम और फैक्ट्री का भव्य उद्घाटन संपन्न
RELATED ARTICLES

Most Popular