Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेश ट्रैक मरम्मत बना वाहन सवारों के लिए परेशानी, काटना पड़ रहा दस...

 ट्रैक मरम्मत बना वाहन सवारों के लिए परेशानी, काटना पड़ रहा दस किलोमीटर लम्बा चक्कर

औरैया (हि.स.)। जिले के कस्बा कंचौसी में शनिवार से अगले तीन दिन तक के लिए रेल क्रासिंग ट्रैक मरम्मत के चलते बंद कर ली गई है। पहले दिन यहां से निकलने वाले छोटे-बड़े वाहन सवारों की परेशानी रोज से कई गुना बढ़ गई है। सुबह से ही जानकारी न होने पर रसूलाबाद-औरेया दोनों तरफ आने वाले वाहन सवार क्रासिंग के दोनों तरफ फंसे रहे।

क्रासिंग बन्द होने की जानकारी होने के बाद वाहन सवार झींझक, परजनी, बिझाई, दिबियापुर, रानेपुर अंडरपास से निकलने के लिए तीन से दस किलोमीटर का लम्बा चक्कर काटकर आने-जाने को मजबूर है। क्रासिंग ट्रैक मरम्मत के कारण अप और डाउन दोनों तरफ तीस किलोमीटर का बोर्ड लगाकर वंदे भारत, स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, कोटा पटना एक्सप्रेस, नेताजी एक्सप्रेस, सीमांचल सुपरफास्ट एक्सप्रेस, कानपुर टुंडला मेमू, इटावा कानपुर मेमू, मऊ नई दिल्ली सुपरफास्ट सहित अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों को तीस किलोमीटर की स्पीड से निकाला जा रहा है। निगरानी के लिए आरपीएफ फफूंद मौजूद है।

बाइक और साइकिल सवार क्रासिंग के नीचे से जान जोखिम में डाल कर निकल रहे हैं। मौके पर मौजूद रेलवे पुलिस उन्हें रोकने की जहमत नहीं उठा रही है। क्रासिंग शनिवार से सोमवार तक यानी तीन दिनों तक बन्द रहेगी। स्टेशन अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि 31 दिसंबर से दो जनवरी, तीन दिनों तक ट्रैक मरम्मत का कार्य किया जाएगा। मरम्मत के बाद शाम को क्रासिंग को खोला जाएगा। जिससे वाहनों सवारों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

सुनील

RELATED ARTICLES

Most Popular