Friday, February 13, 2026
Homeउत्तर प्रदेशट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत

ट्रक की टक्कर से मोटरसाइकिल चालक की मौत

प्रयागराज। उरांव थाना क्षेत्र के महरूपुर गांव के पास शनिवार को हाइवे के किनारे खड़े ट्रक में मोटरसाइकिल भिड़ने से युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की।
भदोही जनपद के कोइरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव निवासी आनन्द सिंह (26 वर्ष) पुत्र देवेन्द्र सिंह अपने किसी परिचित के पास मोटर साइकिल से कौड़िहार थाना नवाबगंज गया था। वहां से शनिवार की सुबह वह घर के लिए निकला। रास्ते में उतराव थाना क्षेत्र के महरूपुर गांव के समीप हाईवे पर खड़े ट्रक में उसकी मोटर साइकिल जा भिड़ी। हादसे में आनन्द सिंह घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाने की कोशिश में अस्पताल लेकर जा रही थी। लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। 
अपर पुलिस अधीक्षक गंगा पार नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उतरांव में एक युवक की मार्ग दुर्घटना में जान चली गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular