टोक्यो ओलंपिक : रोमांचक मुकाबले में हार के साथ ही अतानु दास का ओलंपिक सफर समाप्त

टोक्यो (हि.स.)।भारतीय तीरंदाज अतानु दास टोक्यो ओलंपिक से बाहर हो गए हैं।

अतानु को व्यक्तिगत स्पर्धा के प्री-क्वार्टर फाइनल मैच में जापान के ताकाहारू फुरुकावा ने 6-4 से शिकस्त दी।

अतानु ने पहले सेट में कुल 25 (9,8,8) का स्कोर किया,वहीं फुरुकावा का स्कोर 27 (9,9,9) का रहा। इस सेट में दोनों ही तीरंदाजों का एक भी निशाना 10 पर नहीं लगा।

दास और फुरुकावा के बीच दूसरा सेट बराबर रहा। दोनों ने 28-28 का स्कोर किया। अतानु और फुरुकावा ने एक-एक बार 10 पर निशाना लगाया। दास ने 10, 9,9 पर तो वही फुरुकावा ने 9,9,10 पे निशाना साधा।

तीसरे सेट में दास ने वापसी की और सेट जीत लिया। दास ने 10,9,9 (28 कुल स्कोर) वहीं, फुरुकावा ने 8,10,9 (27 कुल स्कोर) किया।

चौथा सेट दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबरी पर छूटा। जिसमे उन्होंने 28- 28 स्कोर किया।

आखिरी सेट दास को हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने ने 26 अंक जुटाए। वहीं फुरुकावा ने 27 अंक हासिल किए।

इसी के साथ तीरंदाज दास का ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूट गया। इससे पहले उनकी पत्नी दीपिका कुमारी भी बाहर हो गयी है। तीरंदाजी स्पर्धा में अब भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है।

error: Content is protected !!