Saturday, July 25, 2026
Homeउत्तर प्रदेश 'झोपड़ी' पर पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 96वीं जयंती मनाई

 ‘झोपड़ी’ पर पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 96वीं जयंती मनाई

बलिया(हि. स.)। पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 96वीं जयंती पर सोमवार को जिले भर में कार्यक्रमों की धूम रही। जिला मुख्यालय स्थित उनके आवास ‘झोपड़ी’ पर सैकड़ों अनुयायी पहुंचे थे।

जिले के इब्राहिम पट्टी गांव में जन्मे और युवा तुर्क के रूप में विख्यात चन्द्रशेखर की याद में जिले भर में आयोजनों की श्रृंखला में चन्द्रशेखर नगर स्थित ‘झोपड़ी’ पर सुबह से लोगों के आने का तांता लगा हुआ था। जहां चन्द्रशेखर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर लोगों ने उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर सुधीर सिंह, किसान नेता संतोष सिंह, संजय सिंह, उपेंद्र सिंह, धीरेंद्र राय, मनोज शर्मा आदि थे। उधर, चन्द्रशेखर उद्यान्न में भी एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू के नेतृत्व में सर्व धर्म समभाव कार्यक्रम आयोजित किया। जहां लोगों के लिए प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा चंद्रशेखर की याद में जगह-जगह खेल आयोजन भी हो रहे हैं।

एन.पंकज

RELATED ARTICLES

Most Popular