Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिला कारागार में बंदी ने एसिड पीकर किया जान देने का प्रयास

जिला कारागार में बंदी ने एसिड पीकर किया जान देने का प्रयास

मैनपुरी(हि.स.)। जिला कारागार में गौकशी और अवैध असलाह रखने के जुर्म में बंद विचाराधीन बंदी ने विषाक्त पदार्थ पीकर अपनी जान देने का प्रयास किया । जानकारी होने के बाद आनन फानन में बंदी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रेफर कर दिया गया।

जिला कारागार अधीक्षक कोमल मंगलानी ने बताया कि पिछले आठ माह से गौकशी और अवैध असलाह रखने के जुर्म में जेल में बंद विचाराधीन बंदी अमीर ने आज टॉयलेट क्लीनर को पीकर अपनी जान देने का प्रयास किया। मामले की जानकारी होने पर जिला कारागार में मौजूद मेडिकल टीम ने बंदी को तुरंत उलटी करवाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां से उसकी हालत को गंभीर देखते हुए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के लिए रेफर कर दिया गया है। बंदी की हालत अब स्थिर बताई जा रही है कारागार के पुलिस कर्मियों की निगरानी में बंदी का उपचार चल रहा है।

रोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular