Monday, September 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजिलाधिकारी के निर्देश पर नोडल अधिकारियों ने किया गौशालाओं का निरीक्षण

जिलाधिकारी के निर्देश पर नोडल अधिकारियों ने किया गौशालाओं का निरीक्षण

मेरठ (हि.स.)। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने गो-आश्रय स्थलों के हालात जानने के लिए नोडल अधिाकारियों को जांच के लिए भेजा। नोडल अधिकारियों ने बुधवार की देर रात गौशालाओं का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी के निर्देश पर मेरठ जनपद में संचालित अस्थायी गो-आश्रय स्थल हसनपुर कदीम विकास खंड रजपुरा, अस्थायी गो-आश्रय स्थल कासिमपुर स्थित अक्रियाशील प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा विकास खंड माछरा, अस्थायी गो-आश्रय स्थल जानी विकास खंड मवाना, वृहद गो संरक्षण केंद्र उकसिया विकास खंड रोहटा, वृहद गो संरक्षण केंद्र आलमगीरपुर फरीदपुर विकास खंड सरधना, मंडी समिति जानी विकास खंड जानी खुर्द, अस्थायी गो आश्रय स्थल बहचौला विकास खंड रजपुरा, पशुधन प्रक्षेत्र मालीपुर रोड हस्तिनापुर, अस्थायी गो-आश्रय स्थल दूधली खादर विकास खंड हस्तिनापुर का निरीक्षण किया।

इसके साथ ही कान्हा गौशाला परीक्षितगढ़ नगर पंचायत परीक्षितगढ़, अस्थाई गो-आश्रय स्थल मंडी देहात सरधना विकास खंड सरधना, कान्हा गौशाला दौराला नगर पंचायत दौराला, वृहद गो-संरक्षण केंद्र नंगला पातू एवं अस्थायी गो-आश्रय स्थल धीरखेड़ा खरखौदा का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गौशालाओं में पहुंच कर वहां संरक्षित गोवंश के ठंड से बचाव एवं उनके खाने-पीने आदि की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकतर गौशालाओं में ठंड से बचाव एवं उनके खाने-पीने की व्यवस्था सही पाई गई। कुछ गौशालाओं में पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश गौशाला प्रबंधकों को दिए गए।

डॉ. कुलदीप/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular