बिजनौर ( हि.सं.)। चांदपुर में पंचायत भवन की जर्जर इमारत को तोड़ते समय दो मजदूर लिंटर के नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार मामला चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव खद्दन स्याली ग्राम पंचायत सुजातपुर का है, जहां पंचायत भवन को तोड़ने के लिए मजदूर आए थे, तोड़ते समय अचानक लिंटर गिरने से दो मजदूर दब गए। दोनों गम्भीर रूप से घायल हैं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
ग्राम प्रधान का आरोप है कि इस जर्जर इमारत को तोड़ने के लिए अधिकारियों से कई बार कहा गया, लिंटर में सरिया भी कटिंग का लगा हुआ था। एस्टीमेट बनने के बाद मजदूर इमारत को तोड़ने आए थे, पर जैसे ही काम शुरू किया लिंटर गिर गया। ग्राम प्रधान अशोक का कहना है कि अधिकारियों से कई माह इस इमारत को गिराने के लिए कहे जाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गई । दोनों घायल मजदूर बसंतपुर के महेश व करण है।
नरेन्द्र
