Friday, September 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजयंत चौधरी किसानों के विभीषण : सुनील सिंह

जयंत चौधरी किसानों के विभीषण : सुनील सिंह

-स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे सरकार

लखनऊ (हि.स.)। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह गुरुवार को कहा कि सी-टू-प्लस फिफ्टी फार्मूला और स्वामी नाथन की रिपोर्ट को आज तक लागू नही किया। इससे यह साबित होता है कि केंद्र सरकार किसान विरोधी है। उन्होंने कहा कि सत्तालोलुप आरएलडी के जयंत चौधरी सौदागर बन गए हैं। वह किसानों के दुश्मन बन कर अब विभीषण की भूमिका में देखे जा रहे हैं।

सुनील सिंह लखनऊ स्थित लोकदल के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश का किसान अपना हक माँगने के लिये जब दिल्ली कूच किया तो केंद्र और राज्य की सरकारें किसानों को रोकने के लिये आँसू गैस, लाठी चार्ज और गोली का बल पूर्वक प्रयोग कर घायल कर के लहू बहा दिया।

सुनील सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को केंद्र सरकार ने जो भारत रत्न दिया है चौधरी साहब उस भारत रत्न से भी बहुत बड़े रत्न थे। जो गाँव की घास, फूस की मिट्टी में जन्म लेकर गरीब व किसानों का तारणहार बने। गाँव व गरीब के लिये जीवन समर्पित करते हुये किसानों के मसीहा बने। उन्होंने स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी से लेकर प्रधानमंत्री तक का सफर तय किया। 1980 में जिस लोकदल की स्थापना चौधरी चरण सिंह ने की थी उस विचारधारा को सहेज कर किसानों के हक की लड़ाई लड़ने का काम लोकदल कर रहा है।

पत्रकार वार्ता में किसानों पर हो रहे अत्याचार पर उन्होंने कहा है कि किसानों के साथ सरकार फेल है सिन्धु बार्डर मानो भारत पाकिस्तान का बार्डर बनकर रह गया है। आज इस महौल में यदि चौधरी साहब जीवित होते तो भारत रत्न लेने से मना कर देते। इस वार्ता में प्रमुख रुप से राष्ट्रीय प्रवक्ता जयराम पान्डेय, राव इकबाल अन्सारी प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

बृजनन्दन/पदुम नारायण

RELATED ARTICLES

Most Popular