जब रवीना ने किया क्विक स्टाइल के साथ डांस

नॉर्वेजियन डांस ग्रुप क्विक स्टाइल ने हाल ही में अपने मुंबई दौरे में भारतीय दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया। क्रिकेटर विराट कोहली के साथ डांस करने से लेकर मुंबई की लोकल ट्रेन के अंदर इंप्रोमेप्टू डांस सेशन में शामिल होने तक, सभी पुरुष डांस ग्रुप ने वास्तव में भारत की अपनी छोटी यात्रा पर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। समूह ने बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन से भी मुलाकात की और उनके साथ उनके ब्लॉकबस्टर गीत ”टिप टिप बरसा पानी” पर डांस किया।

इंस्टाग्राम पर क्विक स्टाइल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लड़के रवीना के साथ टिप टिप बरसा पानी स्टेप्स को बहुत खुशी के साथ मैच करते नजर आ रहे हैं। ब्लैक शर्ट और ब्लू डेनिम पैंट में रवीना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। दूसरी ओर, क्रू मेंबर्स रवीना के साथ डांस स्टेप्स करते हुए हमेशा की तरह डैपर दिखे। क्विक स्टाइल ने क्लिप को कैप्शन दिया, “जब आप इसे ओरिजिनल के साथ करते हैं तो अलग होता है।” रवीना और क्विक स्टाइल के वीडियो को कई लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं।

यह ग्रुप फिल्म तनु वेड्स मनु से ”सड्डी गली” और बार-बार देखो फिल्म के ”काला चश्मा” जैसे लोकप्रिय बॉलीवुड गीतों के हुक स्टेप्स को फिर से बनाने के बाद चर्चा में आया था।

लोकेश चंद्रा

error: Content is protected !!