Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशजनता के लिए सपा-रालोद का गठबंधन एक मात्र विकल्प : जयंत चौधरी

जनता के लिए सपा-रालोद का गठबंधन एक मात्र विकल्प : जयंत चौधरी

किसानों व नौजवानों की गर्मी कैसे निकालेंगे योगी

आगरा (हि.स.)। रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने आगरा में कहा कि सपा-रालोद का गठबंधन उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के लिए एक मात्र विकल्प है। लाठी चलाने से बुलडोजर की धमकी देने से आगरा का विकास नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश का विकास असंभव है।

जयंत चौधरी ने कहा कि योगी आदित्यनाथ किसानों और नौजवानों की गर्मी कब निकालोगे। उनका यह बयान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों का अपमान है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के नौजवान और प्रदेश के किसानों ने अपना मन बना रखा है। किसान व नौजवान सकारात्मक परिवर्तन उत्तर प्रदेश में लाना चाहते हैं।

भाजपा सरकार ने जनता से छल, कपट और झूठे वादे किये। इलाहाबाद में जिस प्रकार छात्रों से मारपीट की गयी वह प्रमाण है। कानून व्यवस्था को लेकर योगी बहुत बयानबाजी करते हैं उन्नाव, हाथरस व बुलंदशहर की घटनाएं साबित करती हैं कि उनके दावे खोखले हैं।

जयंत चौधरी ने कहा कि सपा-रालोद गठबंधन के पीछे सामाजिक समीकरण है। बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा जो सामाजिक न्याय की लड़ाई उन्होंने लड़ी, संविधान बनाया नागरिकों को जो अधिकार दिये उन्हें बचाने के लिए हम संघर्ष कर रहे हैं।

रालोद अध्यक्ष ने कहा कि आगरा के विकास के लिए यहां के ऐतिहासिक महत्व को आगे बढ़ाने के लिए स्व. अजीत सिंह और अखिलेश यादव ने काम किया है।

आगरा चौधरी चरण सिंह की कर्मस्थली रही है। लगातार जिस तरह से हम लोग विजय रथ उस पर सवार होकर चल रहे हैं। जनता का समर्थन हमें मिल रहा है।

बृजनन्दन

RELATED ARTICLES

Most Popular