Tuesday, May 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश छह माह की बच्ची की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़

 छह माह की बच्ची की मौत पर अस्पताल में हंगामा, तोड़फोड़

मेरठ़ (हि.स.)। हापुड़ रोड स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में छह माह की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया और अस्पताल में तोड़फोड़ किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया।

नौचंदी थाना क्षेत्र में हापुड़ रोड स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में किदवई नगर निवासी इरफान ने अपनी छह माह की बच्ची हिदायत को उल्टी-दस्त होने पर भर्ती कराया था। बच्ची की हालत ठीक होने पर उसे आईसीयू से दूसरे वार्ड में शिफ्ट करने की बात डॉक्टरों ने बताई थी। इरफान ने बताया कि बुधवार देर रात कंपाउंडर ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया। इसके थोड़ी देर बाद ही बच्ची की मौत हो गई। आरोप है कि बच्ची को नौसिखिए कंपाउंडर ने हैवी डोज का इंजेक्शन लगा दिया है और बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद इकट्ठा हुए परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। लोगों ने कंपाउंडर पर गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाते हुए घंटों हंगामा किया। परिजनो ने स्टाफ से मारपीट करते हुए अस्पताल मेडिकल स्टोर के शीशे तोड़ डाले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से परिजनों को शांत कराया और घटना की जानकारी ली। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

कुलदीप

RELATED ARTICLES

Most Popular