Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेश चार सीट वाले शौचालय पर अखिलेश यादव ने कसे तंज

 चार सीट वाले शौचालय पर अखिलेश यादव ने कसे तंज

लखनऊर (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उप्र के बस्ती जनपद में एक साथ बने चार सीट वाले शौचालय को लेकर भाजपा सरकार पर तंज कसे हैं। उन्होंने शासन-प्रशासन में पारदर्शिता न लाने का आरोप लगाते हुए सरकार पर सवाल उठाया है।

अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि ‘भाजपा ने कहा तो यह था कि शासन-प्रशासन में पारदर्शिता लाएंगे, पर वहां तो लाए नहीं, जहां पारदर्शिता नहीं होनी चाहिए वहां ला रहे हैं। दरअसल बिना दीवार के चार शौचालयों का एक साथ होना भाजपाई भ्रष्टाचार का अनूठा उदाहरण है। भाजपा का सामुदायिक शौचालय का अर्थ यह है क्या ?’

बस्ती जिले में पंचायती राज विभाग ने एक स्कूल में शौचालय का निर्माण कराया है। इसमें एक साथ चार सीट वाला शौचालय चर्चा का विषय बना हुआ। इसमें न ही दरवाजा लगाया गया है और न ही सीट के बीच में कोई दीवार है। सोशल मीडिया पर चार सीट वाला शौचालय का मामला तेजी से वायरल हो रहा है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular