Thursday, September 24, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचाय बेचने वाले युवक की रॉड से हमला कर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

चाय बेचने वाले युवक की रॉड से हमला कर हत्या, आरोपित गिरफ्तार

गाजियाबाद(हि.स.)। लिंक रोड थाना क्षेत्र में नवीन एवं फल सब्जी मंडी में चाय की दुकान चलाने वाले युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया है।

एसीपी रजनीश उपाधयाय ने बताया कि मरने वाले युवक का नाम मोबीन खान था। उसकी उम्र 32 साल थी। वह साहिबाबाद सब्जी मंडी में चाय की दुकान चलाते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उनके भाई फरीद का आरोप है कि रात एक बजे झंडापुर का गौरव दुकान पर आया। उसने आते ही उनके भाई मोबीन से धार्मिक नारे लगाने के लिए कहा। ऐसा नहीं करने पर उसने भाई के ऊपर एक के बाद एक लोहे की रॉड से कई वार किए। वह लहुलूहान हो गया। उसे निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि 20 दिन पहले भी आरोपित ने उसे धार्मिक नारे नहीं लगने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

आरोप है कि घटना के दौरान 50 मीटर की दूरी पर पुलिस की गाड़ी खड़ी हुई थी। सूचना देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। करीब एक घंटे बाद पुलिस आई। हत्या का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। आरोपित गौरव को गिरफ्तार कर लिया है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular