Wednesday, April 22, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्वालियर से बलरामपुर के बीच 25 से चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

ग्वालियर से बलरामपुर के बीच 25 से चलेगी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

लखनऊ (हि.स.)। रेलवे प्रशासन बलरामपुर से ग्वालियर तक चलने वाली सुशासन एक्सप्रेस की जगह एक स्पेशल ट्रेन 25 नवम्बर से चलाएगा। रेलवे  प्रशासन ने इस  स्पेशल ट्रेन के संचालन के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है।
शेड्यूल के मुताबिक, सुशासन एक्सप्रेस के रूट पर ग्वालियर से बलरामपुर के बीच 25 नवम्बर से प्रत्येक बुधवार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (04199) का संचालन किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन प्रत्येक बुधवार ग्वालियर से दोपहर 2:55 बजे चलकर मुरैना होकर आगरा कैंट से शाम 4:25 बजे, मथुरा से 5:02 बजे, फरीदाबाद से 18:37 बजे, हजरत निजामुद्दीन से 7:25 बजे, गाजियाबाद से रात 8:08 बजे, मुरादाबाद से 10:38 बजे और बरेली से रात 12:01 बजे होते हुए तड़के 3:40 बजे लखनऊ पहुंचेगी। यहां से ट्रेन रवाना होकर सुबह 06 बजे गोंडा होते हुए बलरामपुर 7:45 बजे पहुंचेगी। 
वापसी में 04200 स्पेशल ट्रेन बलरामपुर से 26 नवम्बर से प्रत्येक गुरुवार सुबह 11:55 बजे रवाना होगी। यह स्पेशल ट्रेन गोंडा के रास्ते शाम 4:10 बजे लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 5:10 बजे ग्वालियर पहुंचेगी। इस ट्रेन में जनरेटर सह लगेज यान की दो बोगियों के साथ सेकंड सीटिंग क्लास की पांच, स्लीपर क्लास की सात, एसी थर्ड की दो और एसी सेकंड क्लास की एक बोगी लगेगी। अप-डाउन में इस स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होने पर ग्वालियर से बलरामपुर के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। 

RELATED ARTICLES

Most Popular