Monday, April 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद मुख्यमंत्री योगी ने बुलाई कैबिनेट बैठक

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद मुख्यमंत्री योगी ने बुलाई कैबिनेट बैठक

-मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में होगी कैबिनेट बैठक

लखनऊ (हि. स.)। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह कैबिनेट बैठक मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सीएम आवास पांच कालिदास मार्ग होगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर कैबिनेट बैठक बुलाई गई है। वह पहले मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट मे प्राप्त निवेश प्रस्ताव के क्रियान्वयन के सम्बंध में शाम चार बजे बैठक होगी।

आज मुख्यमंत्री अटल आवासीय विद्यालय को लेकर प्रस्तुतिकरण बैठक होगी। यह बैठक भी मुख्यमंत्री आवास पर ही शाम छह बजे होगी।

शाम 6.30 बजे मुख्यमंत्री एक्सप्रेस-वे की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी जी-20 डिजिटल इकोनॉमी वर्किंग ग्रुप (DEWG) के डेलीगेट्स के सम्मान में रात्रिभोज का आयोजन करेंगे। यह भोज मुख्यमंत्री आवास पर रात आठ बजे आयोजित किया जाएगा।

दिलीप शुक्ल/दधिबल

RELATED ARTICLES

Most Popular