Sunday, April 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगोरखपुर : होटल में लड़की की मांग पूरी न होने पर इंस्पेक्टर...

गोरखपुर : होटल में लड़की की मांग पूरी न होने पर इंस्पेक्टर ने वेटर से की अश्लील हरकत

– वीआईपी ड्यूटी करने महराजगंज से गोरखपुर आया था इंसपेक्टर 

गोरखपुर (हि.स.)। वीआईपी ड्यूटी पर आये एक इंस्पेक्टर विनोद यादव ने वेटर के साथ अश्लील हरकत की है। आरोप है कि लड़की की डिमांड पूरी न होने पर इंस्पेक्टर वेटर को दबोचकर कमरे में अश्लील हरकतें करने लगा। शोर सुनकर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने इंस्पेक्टर को हिरासत में ले लिया। वेटर ने इस मामले में इंस्पेक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
महराजगंज जनपद में क्राइम ब्रांच विवेचना सेल के निरीक्षक 52 वर्षीय इंस्पेक्टर विनोद यादव शनिवार रात को वीआईपी डयूटी के दौरान बाबीना रोड स्थित एक होटल में रुके थे। देर रात को वह नशे की हालत में होटल पहुंचे और वहां के कर्मचारियों से लड़की की डिमांड करने लगा। 
आरोप है कि लड़की न मिलने पर इंस्पेक्टर ने वेटर को अपने कमरे में खाना देने के बहाने बुलाया और धमकाकर उसी के साथ गलत काम करने लगा। शोर सुनकर पहुंचे अन्य कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जब उन्हें हिरासत में लेकर कोतवाली ले जाने लगी तो वह उन्हीं से लड़ने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसकी एक न सुनी और हिरासत में लेकर पहले उसका मेडिकल कराया, फिर कोतवाली लेकर पहुंची। 
पुलिस क्षेत्राधिकारी वीपी सिंह ने बताया कि इंस्पेक्टर के विरुद्ध वेटर की तहरीर पर अप्राकृतिक दुष्कर्म, मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसे जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

Most Popular