Thursday, March 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेश गोरखपुर में सर्राफा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर आयकर का छापा

 गोरखपुर में सर्राफा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर आयकर का छापा

गोरखपुर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के हिंदी बाजार स्थित सर्राफा कारोबारी के प्रतिष्ठान पर आयकर विभाग ने मंगलवार को छापा मारा। कार्रवाई के लिए आयकर विभाग की टीम सुबह नौ बजे ही यहां पहुंच गयी थी। गोरखपुर के साथ ही सर्राफा कारोबारी के पटना और वाराणसी स्थित प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की गयी।

इस कार्रवाई को लेकर आयकर विभाग का अभी आधिकारिक बयान नहीं आया है। सूत्रों ने बताया कि हनी ज्वेलर्स पर आयकर टीम ने छापा मारा। आयकर के अधिकारी सुबह नौ बजे ही दुकान पर पहुंच गए थे। प्रथम तल पर स्थित हनी ज्वेलर्स पर जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया। गोरखपुर के अलावा पटना और वाराणसी स्थित प्रतिष्ठानों पर भी छापेमारी की गयी।

आसपास के दुकानदारों ने बताया कि गोरखपुर में हनी ज्वेलर्स का संचालन सर्राफा कारोबारी अशोक, मोनू और बाबा करते हैं। तीनों शहरों में स्थित दुकानें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भाई के दामाद की हैं। बिहार के राजनेताओं का धन इस कारोबार में लगा है। इस कार्रवाई के दौरान आभूषणों के अलावा प्रपत्रों और जमीन की खरीद-बिक्री की भी जांच की गयी। व्यापारी का सोने-चांदी का थोक कारोबार है।

आमोदकांत/मोहित

RELATED ARTICLES

Most Popular