Friday, March 27, 2026
Homeदेवीपाटन मंडलगोंडागोण्डा :राहुल गांधी एक्सीडेंटल जनेऊ धारी : सिद्धार्थ नाथ सिंह

गोण्डा :राहुल गांधी एक्सीडेंटल जनेऊ धारी : सिद्धार्थ नाथ सिंह

-प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रभारी मंत्री ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

गोण्डा (हि.स.)। योगी सरकार ने बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाने का काम किया है। यही कारण है कि आज प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश भर के राज्यों में दूसरे स्थान पर है।

ये बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट व जिले के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने रविवार को कही। वे जिला पंचायत के सभागार में सरकार के साढ़े चार वर्ष पूरे होने पर पत्रकारों से बात कर रहे थे।

पत्रकारों के एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने राहुल गांधी के उस बयान पर जिसमें कहा था कि मैं ब्राह्मण हूं और जब भाजपा की सरकार आती है तो दुर्गा मां लक्ष्मी जी की शक्तियां क्षीण हो जाती हैं। इस पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी एक्सीडेंटल जनेऊ धारी हैं। इससे ज्यादा उनके विषय में हम कुछ कहना नहीं चाहते हैं। उन्होंने मीडिया की तरफ इशारा करते हुए कहा कि सरकार की इतनी उपलब्धियां हैं, जिसे हम गिना रहे हैं। आप लोग हाथ में कैमरा लिए खड़े-खड़े थक गए हैं। अब आपको पूरी उपलब्धियों की बुकलेट दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जब भाजपा की सरकार बनी थी। तब उत्तर प्रदेश की जीडीपी दर 12 लाख करोड़ थी। अब यह बढ़कर 17 लाख करोड़ हो गई है। सरकार की उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड लेकर आया हूं। चुनावी वर्ष है जनता के बीच में भी जाना है। सरकार ने प्रदेश में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। खासतौर से गुंडा व जंगलराज समाप्त करने का काम किया है। यही कारण है कि प्रदेश में चार लाख 28 हजार करोड़ का निवेश हुआ है, जिसमें तीन लाख करोड़ का निवेश धरातल पर उतर चुका है। यह जो विकास है यह बीमारू राज्य से विकसित राज्य का है। सरकार ने सामाजिक आर्थिक, युवाओं, महिलाओं कृषि प्रत्येक क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने 2 करोड़ 54 लाख किसानों को किसान सम्मान निधि देने का काम किया है। विपक्ष सिर्फ किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहा है। सरकार ने मिशन किसान कल्याण योजना के तहत 220 नई मंडियों का निर्माण तथा 27 मंडियों का आधुनिकीकरण किया गया है। कोरोना कि दोनों लहर में अब तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 15 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन दिया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular