लखनऊ (हि.स.)। पूर्वोत्तर रेलवे के गोंडा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इससे लखनऊ होकर चलने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन के मुताबिक, गोंडा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते कई ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इससे 24 और 31 मई और 07 जून को आसनसोल से चलने वाली 13509 आसनसोल-गोंडा एक्सप्रेस का मऊ में आंशिक समापन किया जाएगा। गोंडा से 18, 25 मई और 01,08 जून को चलने वाली 13510 गोंडा-आसनसोल एक्सप्रेस का मऊ से आंशिक प्रारंभ किया जाएगा।
इसके अलावा 07 जून को लालगढ़ से चलने वाली 15909 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध असम एक्सप्रेस को लखनऊ मंडल में 120 मिनट नियंत्रित करके चलाया जायेगा। 31 मई को आनंद विहार से चलने वाली 14010 आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस को लखनऊ मंडल में 45 मिनट नियंत्रित करके चलाया जायेगा। 30 जून को गुवाहाटी़ से चलने वाली 15651 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस को लखनऊ मंडल में 60 मिनट नियंत्रित करके चलाया जायेगा। 07 जून को कामाख्या से चलने वाली 15077 कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस को लखनऊ मंडल में 60 मिनट नियंत्रित करके चलाया जायेगा।
इसी तरह से 08 जून को सहरसा से चलने वाली 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस सहरसा से 240 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जायेगी। 01 जून को चंडीगढ़ से चलने वाली 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चंडीगढ़ से 150 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जायेगी। 08 जून को बरौनी से चलने वाली 19038 बरौनी-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस बरौनी से 120 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जायेगी। 08 जून को नई दिल्ली से चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस नई दिल्ली से 120 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जायेगी। 03 जून को एर्णाकुलम से चलने वाली 12522 एर्णाकुलम-बरौनी राप्ति सागर एक्सप्रेस एर्णाकुलम से 120 मिनट पुनर्निधारित कर चलायी जायेगी। इससे यात्रियों को दिक्कतें हो सकती हैं।
दीपक
