Thursday, August 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगैगस्टर शकील मास्टर की 90 लाख से अधिक की सम्पत्ति जब्त

गैगस्टर शकील मास्टर की 90 लाख से अधिक की सम्पत्ति जब्त

फिरोजाबाद (हि.स.)। गुरुवार को थाना शिकोहाबाद पुलिस ने गैंगस्टर शकील मास्टर की 90 लाख से अधिक की सम्पत्ति जब्त की है। गैंगस्टर एक्ट के तहत गैंग लीडर शकील मास्टर पुत्र अब्दुल खालिद की चल – सम्पत्ति कीमत लगभग 90 लाख 65 हजार 46 रुपये 50 पैसे उपजिलाधिकारी शिकोहाबाद, क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद कमलेश कुमार के नेतृत्व में थाना शिकोहाबाद पुलिस ने कुर्क कर ली। इस दौरान सम्पत्ति को कुर्क करने के पश्चात सर्व साधारण को लाउडस्पीकर के माध्यम से कुर्क की गयी सम्पत्ति के बारे में अवगत कराया गया और उन्हें यह बताया गया कि उक्त कुर्क सम्पत्ति की किसी भी व्यक्ति द्वारा खरीद – फरोख्त न की जाए। गैंगस्टर शकील मास्टर पर एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

कौशल

RELATED ARTICLES

Most Popular