Sunday, June 7, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगुस्साए अधिवक्ताओं ने कचहरी के गेट पर ताला जड़, किया हंगामा

गुस्साए अधिवक्ताओं ने कचहरी के गेट पर ताला जड़, किया हंगामा

गाजियाबाद(हि.स.)। एक वकील को थाने में रातभर बैठने से गुस्साए अधिवक्ताओं ने सोमवार को गाजियाबाद कचहरी में जमकर हंगामा किया।

वकीलों ने इस दौरान कचहरी परिसर के गेट पर ताला डाल दिया और किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। कुछ देर बाद वादकारियों की परेशानी को देखते हुए गेट को खुलवा दिया गया। विरोध प्रर्दशन करते हुए अधिवक्ता कार्य से विरत रहे।

बॉर एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेंद्र कौशिक ने कहा कि बॉर में कार्यरत अधिवक्ता प्रवीण त्यागी को निवाड़ी थाना पुलिस ने रविवार रात से थाने में बैठा रखा है। यदि कोई मामला था भी तो पुलिस को बॉर को विश्वास में लेना चाहिए था, लेकिन पुलिस ने ऐसा नहीं किया। सुबह कुछ अधिवक्ताओं ने थाना पुलिस से संपर्क किया था, लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने अधिवक्ता को नहीं छोड़ा। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में अधिवक्ता कार्य से विरत रहे।

बॉर एसोसिएशन ने पुलिस कमिश्नर से अधिवक्ता को बिना किसी कार्रवाई के छोड़े जाने और दोषी पुलिसकमिर्यों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है।

फरमान

RELATED ARTICLES

Most Popular