Friday, May 15, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद में महिला व किशोरी की सनसनीखेज हत्या, फैली सनसनी

गाजियाबाद में महिला व किशोरी की सनसनीखेज हत्या, फैली सनसनी

-महिला का पति हिरासत में

गाजियाबाद(हि.स.)। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र के सिहानी गांव एक महिला व एक किशोरी की हत्या कर दी गयी। दोनों के शव घर के अंदर मिले। घटना गुरुवार की रात की है, लेकिन पुलिस को घटना की जानकारी शुक्रवार की दोपहर को मिली। पुलिस ने मौका ए वारदात का जायजा लेकर जांच पड़ताल शुरू की दी है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है

शुक्रवार की दोपहर को नंद ग्राम थाने में सूचना मिली के सिहानी गांव में 2 महिलाओं की हत्या कर दी गई है। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तो वहां पर महिला का शव घर में दूसरी मंजिल पर और 14 वर्षीय किशोरी का शव छत पर पड़ा मिला। महिला की पहचान रेखापाल (35) और किशोरी की पहचान पाशू (14) के रूप में हुई है।

पुलिस का कहना है कि पति पत्नी में विवाद रहने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस अधीक्षक नगर (प्रथम) निपुण अग्रवाल ने भी भी घटना स्थल का मौका मुआयना किया।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular