Monday, August 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबाद में आग में जलकर दो दर्जन गायों की मौत, सीएम योगी...

गाजियाबाद में आग में जलकर दो दर्जन गायों की मौत, सीएम योगी ने लिया संज्ञान

-जिलाधिकारी व एसएसपी मौके पर पहुंचे

गाजियाबाद(हि.स.)।दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित कनावनी पुश्ते पर सोमवार को झुग्गी बस्ती में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और एक गौशाला को चपेट में ले लिया।जिसमें कई दर्जन गायों की जलने से मौत हो गयी। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा तथा आग पर काबू पाया। इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया तथा जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है। वहीं जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तथा जायजा लिया। जिलाधिकारी ने कहा कि दो दर्जन से ज्यादा गायों की मौत हुई है। हादसे से कितना नुकसान हुआ है, इसका आंकलन कराया जा रहा है।

श्री कृष्णा गौसेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि कबाड़ में आग लगने के कारण कई दर्जन गायों की जलकर मौत हो गई है। सभी गाय दुधारूं थीं। उधर, घटना से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।

झुग्गियों के किनारे कूड़ा-कचरा पड़ा रहता था। यहां एक छोटी सी लपट बढ़ते-बढ़ते भीषण आग में फैल गई। इसने पूरे इलाके को कब्जे में ले लिया। पूरे इलाके में धुंआ ही धुंआ फैल गया। आग बुझाने के लिए स्थानीय लोगों ने तुंरत ही पानी डाला, लेकिन हवा चलने की वजह से आग और भीषण रूप लेती चली गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई । कई लोगों के घर जल गए हैं। अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि आग बुझाई जा रही है।आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

फरमान अली

RELATED ARTICLES

Most Popular