Saturday, September 26, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगांजा की खेती करने वाले को पुलिस ने दबोचा, 16 किलो 400...

गांजा की खेती करने वाले को पुलिस ने दबोचा, 16 किलो 400 ग्राम हरा गांजा बरामद

बांदा (हि.स.)। किसान आजीविका के लिए सब्जी या अनाज की खेती करते हैं, लेकिन जनपद बांदा में फतेहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति गांजे की खेती कर रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके यहां लगे गांजा के पांच हरे पेड़ बरामद किए हैं। जिसका वजन 16 किलो 400 ग्राम है।

इस बारे में जानकारी देते हुए अपर एसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा बताया कि जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में मुखबिर की सूचना मिलने पर फतेहगंज थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने ग्राम गोबरी के महोबा हाते में एक व्यक्ति द्वारा गांजे की खेती करने के उद्देश्य लगाए गए पांच हरे गांजा के पेड़ बरामद कर पेड लगाने वाले अन्नू उफ महोबा गौड पुत्र टिरू गौड निवासी ग्राम गोबरी थाना फतेहगंज को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। बरामद हरे गांजे का वजन 16 किलो 400 ग्राम है।अभियुक्त को गिरफ्तार करने में थानाध्यक्ष फतेहगंज नंदराम प्रजापति, उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव ,कांस्टेबल राकेश प्रजापति , ओम मौर्या, विकास कुमार अजय कुमार एवं महिला कांस्टेबल एकता यादव शामिल रहें।

RELATED ARTICLES

Most Popular