शहर के पुराने इलाके में निकला जुलूस, मुस्लिम भाइयों ने जगह-जगह किया स्वागत, प्रदेश के पूर्व मंत्री रहे लालजी टंडन ने की थी शुरुआत, बड़े-बड़े राजनेता हुए शामिल
लखनऊ (हि.स.)। चौक और उसके आस-पास के क्षेत्रों में आज यानि मंगलवार को जमकर होली खेली गई। वहां अवध की गंगा-जमुनी तहजीब को दर्शाता 63 वर्षो से चला आ रहा होरियारों का परम्परागत जुलूस निकाला गया। जुलूस में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री डाॅ दिनेश शर्मा, विधायक आशुतोष टंडन व डाॅ नीरज बोरा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा व भारतीय जनता पार्टी के नेता नीरज सिंह भी शामिल हुए।
कोनेश्वर चौराहे से जुलूस उठकर कमला नेहरू नगर, विक्टोरिया स्ट्रीट, अकबरी गेट, गोटा बाजार, बजाजा सहित अन्य इलाकों से होता हुआ वापस चौक चौराहे पर आकर सम्पन्न हो गया। जुलूस में हाथी, ऊंट के मोटर गाड़िया व सैकड़ों की संख्या में होरियार शामिल हुए। फाग गाते पुरुष और महिलाओं की टोलियां चल रही थी।
जुलूस में मुस्लिम परिवारों को लोग शामिल हुए। उन लोगों ने अकबरी गेट व तरकारी मंडी पर पुष्प वर्षा कर जुलूस का स्वागत किया। गुझिया, ठंडाई बाटी। मो. उस्मान, आरिफ जैदी, मिर्जा तकी रजा, अमील शम्सी, अकीब अब्बाल ने स्वागत किया। सराय तहसीन पर इजहार अहमद ने इत्र छिड़कर स्वागत किया।
जुलूस की शुरुआत से पहले आए सभी गणमान्य अतिथियों ने पूर्व मंत्री और जुलूस को शुरू करने वाले लालजी टंडन की प्रतिमा पर अबीर-गुलाल लगाकर सबको बधाई दी। जुलूस की व्यवस्था करने वाले में अनुराग मिश्रा, ओम प्रकाश दीक्षित, डाॅ राजकुमार वर्मा, उत्कर्ष शुक्ला, सोनू अग्रवाल, अतुल गुप्ता, अजय अग्रवाल, उमेश पाटिल, उत्तम कपूर, सुनील शुक्ला मनोज श्रीवास्तव, डाॅ पंकज त्रिपाठी, डाॅ उमंग खन्ना, प्रवीन गर्ग सहित अन्य क्षेत्र के अन्य लोग शामिल थे।
शुभ संस्कार समिति की ओर से चैपटिया से होली का 49वां परंपरागत जुलूस प्रारंभ हुआ। अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडे की अगुवाई में प्रारंभ हुए जुलूस में लोगों में उत्साह से भागीदारी करी और रंग खेला। चैपटिया से प्रारंभ हुआ जुलूस जैसे ही टेंपो स्टैंड पहुंचा, वहां पर मस्जिद से निकले मुस्लिम भाइयों ने बिस्किट और पानी उपलब्ध कराकर स्वागत किया। भोलानाथ कुआं पर अबू बकर भाई ने अपने साथियों के साथ होली के जुलूस की रहनुमाई की आगे बढ़ते ही पूर्व पार्षद बाबू भाई और उनके साथियों ने फूल मालाओं और पानी लड्डू के साथ जुलूस का स्वागत किया। महामंत्री रिद्धि किशोर गौड़ और उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल जलूस के साथ अकबरी गेट पहुंचे वहां पर उमर भाई ने गुझिया खिलाकर स्वागत किया, विक्टोरिया स्ट्रीट पर आमील शम्सी ने फूल मालाओं के साथ जुलूस का स्वागत किया। आगे बढ़ते उस्मान भाई के पुत्रों ने फूलों की होली खेली, इनके साथ प्रयाग से आए भाई नवीन पांडे उपस्थित रहे।
शैलेंद्र
