Sunday, May 3, 2026
Homeखेलखेल : टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दौर में ही बाहर हुई सुतिर्था

खेल : टोक्यो ओलंपिक के दूसरे दौर में ही बाहर हुई सुतिर्था

टोक्यो । भारत की सुतिर्था मुखर्जी टोक्यो ओलंपिक खेलों में हार के साथ ही बाहर हो गयी हैं। सुतिर्था को टेबल टेनिस प्रतियोगिता के महिला एकल के दूसरे दौर में ही हार का सामना करना पड़ा। सुतिर्था को यहां पुर्तगाल की फू यू के हाथों 0-4 से हार मिली। इस मैच में पूरे समय पुर्तगाल की फू यू हावी रहीं और सुतिर्था को कोई अवसर नहीं मिला। करीब 23 मिनट तक चले मैच में पुर्तगाल की फू यू ने 3-11, 3-11, 5-11, 5-11 से जीत हासिल की। एकतरफा मुकाबले में सुतिर्था की गलतियां का पुर्तगाल की खिलाड़ी ने पूरा लाभ उठाकर मुकाबला अपने नाम किया। । फू यू ने आक्रामक खेल दिखाया और शुरू से आखिर तक अपना दबदबा बनाये रखा।

RELATED ARTICLES

Most Popular