Saturday, June 27, 2026
Homeउत्तर प्रदेशखेल के मैदान पर कब्जा रोकने गए लेखपाल पर दबंगों का हमला

खेल के मैदान पर कब्जा रोकने गए लेखपाल पर दबंगों का हमला

मोठ सदर लेखपाल का मोबाइल छीनकर भागे दबंग,प्रशासनिक अमला मौके पर

झांसी(हि. स.)। मोठ कस्बे में केसीपी इंटर कॉलेज के पीछे खेल के मैदान पर अवैध निर्माण को रोकने गए सदर लेखपाल पर दबंगों ने हमला कर दिया। इस घटना में लेखपाल घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और मामले की पड़ताल में जुट गया, जबकि लेखपाल तहरीर देने की तैयारी कर रहा था।

थाना व कस्बा मोठ में सदर लेखपाल सुरेंद्र प्रजापति के मुताबिक उसे सूचना मिली थी कि केसीपी इंटर कॉलेज के पीछे खेल के मैदान पर दबंग अवैध निर्माण कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा, साथ ही लेखपाल के मुताबिक दो दिन पहले उसने नोटिस चिपकाया था और अवैध निर्माण करने से रोका था। बावजूद उसके दबंग अवैध निर्माण कर रहे थे। जब लेखपाल मौके पर पहुंचा तो लेखपाल पर दबंगों ने हमला कर दिया और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान दबंग लेखपाल का मोबाइल भी छीनकर फरार हो गए।

उप जिलाधिकारी जितेंद्र बीरबाल के मुताबिक लेखपाल को सूचना मिली थी कि खेल के मैदान पर अवैध निर्माण हो रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे लेखपाल पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। फिलहाल सूचना मिलते ही वह एवं क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंची और नायाब तहसीलदार की देखरेख में टीम गठित कर मामले की पड़ताल की जा रही है। लेखपाल द्वारा थाने में लिखित रूप से तहरीर देकर कार्रवाई की जा रही है।

महेश

RELATED ARTICLES

Most Popular