Thursday, April 23, 2026
Homeमनोरंजनखबरों पर सिद्धार्थ सागर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सारी खबरें झूठी

खबरों पर सिद्धार्थ सागर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- सारी खबरें झूठी

कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर ने हाल ही में उनके द कपिल शर्मा शो छोड़ने की खबरों का खंडन किया। शो छोड़ने की खबरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा है कि ऐसा कुछ नहीं है, सारी खबरें झूठी हैं। सिद्धार्थ से पूछा गया कि क्या वह शो की शूटिंग कर रहे हैं, तो इसपर सिद्धार्थ ने कहा कि पिछले कुछ एपिसोड्स मैंने शूट नहीं किए हैं, लेकिन टीम से अभी बात हुई है मेरी।

मीडिया में खबरें सामने आई थीं कि सिद्धार्थ अपनी फीस में बढ़ोतरी नहीं होने के चलते शो छोड़ रहे हैं। उन्होंने कथित तौर पर फीस बढ़ोतरी के लिए कहा था, जिसे अस्वीकार कर दिया गया था। इन दावों का जवाब देते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि मेरी कोई प्रतिक्रिया नहीं है क्योंकि मुझे यह भी नहीं पता कि मीडिया में क्या चल रहा है। मुझे नहीं पता क्या रिपोर्ट आई है, मैंने नहीं देखा।

लोकेश चंद्रा

RELATED ARTICLES

Most Popular