Saturday, August 29, 2026
Homeउत्तर प्रदेशक्षय रोग पीड़ित बच्चों को गोद लेकर राजभवन मनायेगा प्रधानमंत्री मोदी के...

क्षय रोग पीड़ित बच्चों को गोद लेकर राजभवन मनायेगा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को यादगार

लखनऊ। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिवस (17 सितम्बर) को सामाजिक सरोकारों से जोड़कर मनाये जाने का निर्णय किया है। 

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर राजभवन के अधिकारियों द्वारा क्षय रोग से पीड़ित 14 वर्ष से कम आयु के 17 बच्चों को देखभाल हेतु गोद लिया जायेगा तथा जनपद लखनऊ स्थित 9 राज्य विश्वविद्यालयों, संस्थानों द्वारा भी 6-6 बच्चे गोद लिये जायेंगे। इस प्रकार कुल 71 बच्चों को गोद लिया जायेगा। ये बच्चे पूर्व में गोद लिये गये बच्चों के अतिरिक्त होंगे।
इसके अतिरिक्त राज्यपाल ने पर्यावरण की दृष्टि से प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में कुल 7,100 पीपल के पेड़ लगाने के भी निर्देश दिये हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular