Sunday, September 20, 2026
Homeउत्तर प्रदेश कोलकाता दौरे पर गए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

 कोलकाता दौरे पर गए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

-पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने चाचा शिवपाल के साथ साझा की सेल्फी

लखनऊ (हि.स.)। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे के लिए लखनऊ से रवाना हो गए। उनके साथ चाचा शिवपाल यादव भी हैं। उन्होंने कोलकाता जाते हुए खुद चाचा के साथ सेल्फी लेकर उसे साझा किया है। अखिलेश कोलकाता में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होंगे। इसके साथ ही वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात करेंगें।

अखिलेश यादव शुक्रवार को लखनऊ से कोलकाता के लिए रवाना हुए। अपने दौरे पर जाते हुए उन्होंने चाचा के साथ प्लेन में सेल्फी ली। यह फोटो समाजवादी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जारी करते हुए कोलकाता दौरे की जानकारी दी गयी है। इस फोटो में सपा नेता अवधेश प्रसाद भी हैं। कोलकाता दौरे पर गए सपा अध्यक्ष पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक करेंगे।

देश में साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इससे पूर्व सपा अध्यक्ष अखिलेश देश के अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं। वह विपक्षी नेताओं को एकजुट कर चुनावी माहौल तैयार करने के प्रयास में हैं। अखिलेश यादव का कोलकाता दौरा भी इसी सियासी कड़ी का हिस्सा माना जा रहा है। अखिलेश की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी मुलाकात होनी है।

मोहित वर्मा

RELATED ARTICLES

Most Popular