Wednesday, June 10, 2026
Homeमनोरंजनकोरोना संक्रमित हुईं करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा

कोरोना संक्रमित हुईं करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा

बॉलीवुड में एक बार फिर से कोरोना का खतरा तेजी से मंडराने लगा है। उर्मिला मातोंडकर और कमल हासन के बाद अब फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा भी कोरोना की चपेट में आ गईं हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा ने स्वयं की कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि होने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। वहीं दोनों के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आते ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में हड़कंप सी मच गया है।

हाल ही में अनिल कपूर की बेटी व फिल्म निर्मात्री रिया कपूर के घर प्री क्रिसमस बैश हुआ था। करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा सहित इनकी गर्ल गैंग ने इस पार्टी में शिरकत की थी। पार्टी में इन दोनों के अलावा करिश्मा कपूर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मसाबा गुप्ता भी मौजूद थी। रिपोर्ट्स के अनुसार, बीएमसी ने रीना कपूर और अमृता अरोड़ा के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से आरटीपीसीआर टेस्ट करने की अपील की है। वहीं अब तक करीना या अमृता अरोड़ा की तरफ से उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सुरभि सिन्हा/कुसुम

RELATED ARTICLES

Most Popular