Saturday, June 13, 2026
Homeमनोरंजनकोरोना पॉजिटिव हुईं अभिनेत्री काजोल

कोरोना पॉजिटिव हुईं अभिनेत्री काजोल

फिल्म अभिनेत्री काजोल कोरोना संक्रमित हो गई हैं। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस को दी है। कोरोना की चपेट में आने के बाद से काजोल को बेटी न्यासा की भी याद सता रही है। काजोल ने रविवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर बेटी न्यासा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘ मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मैं सच में नहीं चाहती कि कोई भी मेरी रूडोल्फ नोज को देखे। इसलिए आप सभी लोग दुनिया की सबसे प्यारी मुस्कान को देखिए। मैं तुम्हें बहुत मिस कर रही हूं न्यासा और हां मैं आई रोल देख सकती हूं।’

काजोल के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आते ही फैंस एवं सेलिब्रिटी उनके जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की दुआ कर रहे हैं। गौरतलब है कि काजोल से पहले फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही, करीना कपूर खान, अमृता अरोड़ा आदि कई सेलिब्रिटी भी इसके चपेट में चुके हैं। फिलहाल इन सभी ने कोरोना को मात दे दी है। काजोल आइसोलेशन में है और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कर रही हैं।

सुरभि सिन्हा/मुकुंद

RELATED ARTICLES

Most Popular