Friday, April 17, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोनाः 24 घंटे में 3.48 लाख से ज्यादा नए मामले, 4205 लोगों...

कोरोनाः 24 घंटे में 3.48 लाख से ज्यादा नए मामले, 4205 लोगों की मौत

-देश में 3.55 लाख मरीज स्वस्थ 
विजयालक्ष्मी
नई दिल्ली (हि.स.)। देश में कोरोना के नए मामले में फिर थोड़ी बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3,48,421 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस बीमारी से 4205 लोगों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे 3,55,338 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 
बुधवार सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में अबतक कोरोना के कुल 2,33,40,938 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस बीमारी से अबतक 2,54,197 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 37,04,099 है। वहीं, राहत भरी खबर है कि कोरोना से अबतक 1,93,82,642 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट हुआ 83.04 फीसदीकोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो राहत की बात है। रिकवरी रेट में सुधार हो रहा है। पिछले 24 घंटे में देश का रिकवरी रेट घटकर 83.04 प्रतिशत हो गया है। 

पिछले 24 घंटे में किए गए 19 लाख से अधिक टेस्टआईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 19 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं। 11 मई को 19,83,804 टेस्ट किए गए। देश में अबतक कुल 30,75,83,991 टेस्ट किए जा चुके हैं। 

RELATED ARTICLES

Most Popular